फोटो संख्या:60- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पार्क में बैठक करते कर्मचारी--संवाद
- फोटो : सदिकापुर गांव में खेत में दिखाई दे रही जलकुंभी की बेल।
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक जनस्वास्थ्य कार्यालय के पार्क में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 15 फरवरी को होने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के कर्मचारियों को प्रेरित करना था। अध्यक्षता जिला प्रधान रविंद्र कुमार व जिला अध्यक्ष राजेंद्र कामरेड ने संयुक्त रूप से की। बैठक के मंच संचालन ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने किया।
इस मौके पर सुरेश पाली, संदीप कुमार एमपीडब्ल्यू, तेजपाल, मनजीत, अनिल, सीमा ने यूनियन 41 को छोड़कर यूनियन 681 में आस्था रखते हुए सदस्यता ली। इस मौके पर वरिष्ठ प्रधान सुनील पाली, सचिव कुलदीप माजरा, खजांची यशपाल, उप प्रधान प्रवीण राव, रामबिलास पाली, राजबीर कमांडर, वेद प्रकाश, बंटी, यशवंत, सुनील, नरेश, विक्रम इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।