फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोंसाई अखाड़े की जमीन प्रस्तावित भवन निर्माण में आने को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली में पुराने सरकारी अस्पताल के सामने रविवार को सर्व समाज व समस्त ग्रामवासी सतनाली की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट बलबीर शेखावत की गई। बैठक गोंसाई अखाड़े की जमीन थाने के प्रस्तावित भवन के अंतर्गत आने के संदर्भ में की गई। इसको लेकर ग्रामवासियों रोष है। उन्होंने कहा कि गोंसाई अखाड़े की जमीन थाने के प्रस्तावित भवन के अंतर्गत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार व जिला उपायुक्त से गुहार लगाई की इस रजिस्ट्री को कैंसिल किया जाए या पंचायत की दूसरी साथ लगती जमीन के साथ तबादला किया जाए। ग्रामवासियों ने बताया कि बाबा गोंसाई अखाड़ा सतनाली ग्राम का बहुत पुराना अखाड़ा है। इस अखाड़े ने काफी अच्छे-अच्छे पहलवान देश को दिए है। बाबा गोंसाई की गांव में काफी मान्यता है। अब वर्तमान में अखाड़े में कमरे व जिम हाॅल भी बना हुआ है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल, एडवोकेट बलबीर शेखावत, ढिल्लू, भवानी पंच, भंवर जैलदार, राजेंद्र नंबरदार, मुरारी नंबरदार, दीवान सिंह शेखावत, मुन्ना, मुरारी पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें