फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर की बैठक

Thu, 11 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- जिला मुख्यालय की मांग को लेकर सतनाली में बैठक करते ग्रामीण--सोत- संवाद
विज्ञापन
सतनाली। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर बुधवार को संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सरपंच देशराज फौजी की अध्यक्षता में सतनाली में बैठक आयोजित की गई। सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा गोहाना व हांसी को जिला बनाने की घोषणा करने के बाद अब महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। नारनौल को अलग बनाकर महेंद्रगढ़ में मुख्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नए जिले, उपमंडल, पंचायत समिति, तहसील, उप तहसील व पंचायत आदि का पुनर्गठन करने की तैयारियां जोरों पर है। परंतु महेंद्रगढ़ जिले का कोई नाम नहीं है। इस कमेटी में दक्षिणी हरियाणा से एक भी प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया गया। महेंद्रगढ़ जिले को उसका हक जिला मुख्यालय तथा नारनौल को अलग जिला बनाए जाने की मांग का कोई जिक्र नजर नहीं है। बैठक में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 जुलाई को सांकेतिक धरना दिया जायेगा अगर मुख्यालय नहीं मिला तो आंदोलन को बड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें