फोटो संख्या:51- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में मेले को लेकर बैठक करते मंदिर कमेटी के सदस्य--स्
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित माता भूरा भवानी मंदिर में नवरात्र को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रधान संदीप यादव ने बताया कि भविष्य में शीघ्र ही माता भूरा भवानी मंदिर का जीर्णोद्धार करके भव्य मंदिर निर्माण करवाने की योजना है। नवरात्र में प्रतिदिन महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में मंदिर में आरती एवं हवन किया जाएगा। मेले में खेल करवाने के लिए संरक्षक एवं पूर्व प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया, पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह, सरपंच वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष परमजीत, शिव कुमार, रामकिशन, सुनील, संदीप, रजनीश को जिम्मेवारी सौंपी गई। संवाद