फोटो नंबर-08प्रभात फेरी के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्थ
नारनौल। शहर में राधा नाम की अलख जगाने वाली धार्मिक संस्था श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को हुडा सेक्टर से प्रभात फेरी का आयोजन किया। इस मौके पर सर्वप्रथम यजमान अजीत जैन व दीपक जैन को परिवार सहित सहित राधा रानी व ठाकुरजी का पूजन करवाया। ढोल-नगाड़ों व मंजीरों की मधुर धुन पर श्रद्धालु राधे-राधे का गुणगान करते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए। परिक्रमा स्थल पर डॉ. रावत और कलवाड़ी ने ठाकुर जी की आरती की। संवाद