नारनौल। 16 नवंबर को नारनौल में होने वाले राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नारनौल सैनी सभा भवन में बैठक हुई। जिला महेंद्रगढ़ सैनी समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभाओं के पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाएं तथा समाज की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की एकता और आयोजन की भव्यता पर बल देते हुए सभी से सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और आगामी बैठकों की रूपरेखा भी तय की गई।