फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 16 नवंबर को महाराजा शूरसैनी जयंती के लिए की बैठक

Mon, 13 Oct 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 21महाराजा शूरसैनी जयंती को लेकर बैठक में मौजूद पदाधिकारी।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : रेलवे के आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े लोग।
विज्ञापन
नारनौल। 16 नवंबर को होने वाली महाराजा शूरसैनी जयंती को लेकर रविवार को सैनी सभा के प्रांगण में बैठक हुई। इसमें प्रदेश के 22 जिलों के लोग पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता सैनी सभा नारनौल के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने की। मंच का संचालन मास्टर रविंद्र सैनी ने किया।
विज्ञापन



बैठक में ऑल इंडिया सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर सैनी, धर्मचंद सैनी प्रदेश अध्यक्ष सैनी महासभा हरियाणा, गुरनाम सैनी प्रधान सैनी समाज कुरुक्षेत्र, राजकुमार सैनी प्रधान सैनी सभा अंबाला कैंट, संदीप सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजपा अंबाला, जसविंदर सैनी अध्यक्ष मार्केट कमेटी आदि मौजूद रहे।



बैठक में प्रतिनिधियों ने 16 नवंबर को नारनौल में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विचार और सुझाव दिए। जवाहर सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी गौरवशाली इतिहास और संस्कारों के प्रतीक हैं। बैठक के अंत में सैनी सभा प्रधान बिशन कुमार सैनी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें