फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैलाफ-चिंडालिया रास्ता को पक्का कराने की मांग को लेकर बैठक

विज्ञापन
फोटो 1जैलाफ-चिंडालिया का कच्चा पड़ा रास्ता।स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। जैलाफ-चिंडालिया रास्ता पक्का कराने की मांग को लेकर सोमवार को हनुमान इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में बैठक कर बारिश के मौसम में ग्रामीणों व चिंडालिया से स्कूली बच्चों को आने जाने में हो रही भारी परेशानी से निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में गांव के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने बताया कि जैलाफ-चिंडालिया रास्ता बनवाने के लिए ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों व प्रशासन से कई बार मांग की है। दो गांवों के साथ साथ राजस्थान की सीमावर्ती गांवों को भी जोड़ने वाला महत्वपूर्ण व उपयोगी रास्ता है जो अभी भी कच्चा रास्ता है।
इसी रास्ते से गांव चिंडालिया के स्कूली बच्चे जैलाफ सीनियर सेकंडरी स्कूल में आना-जाना करते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात अब स्कूल लगने लगे हैं। बारिश के मौसम में इस कच्चे रास्ते से स्कूली बच्चों का आना-जाना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

दुपहिया वाहन से भी लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव जैलाफ की सीमा/ खेत भी इस रास्ते पर लगते हैं। तिलोक चंद भरगड पंच ने कहा कि चिंडालिया रास्ता पक्का करना चाहिए ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें