महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व रक्षा मंत्री ठाकुर राजनाथ सिंह की रैली की तैयारी के लिए जयराम सदन में सुबह 20 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी की आवश्यक बैठक लेंगे। बैठक में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी 25 अप्रैल को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय रक्षा मंत्री ठाकुर राजनाथ सिंह की होने वाली रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई जाएगी।