मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र में एक किसान के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान ने पुलिस में शिकायत भी दी है। पुलिस शिकायत गांव सिलारपुर निवासी अजयपाल ने कहा कि 12 अप्रैल की रात को ट्रैक्टर उसके घर के बाहर खड़ा हुआ था, जिसकी बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।