फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सुर्खियों में आया नारनौल सिविल अस्पताल, चिकित्सा अधीक्षक ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर दिया धरना

Wed, 23 Aug 2023 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल सिविल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक ने आरोप लगाए है कि चिकित्सक उनकी बात नहीं मान रहे हैं। जिसके चलते वह सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। फिलहाल मांग पूरी करने के लिए सिविल सर्जन ने एक दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
नारनौल सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल सिविल अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों द्वारा बात नहीं माने जाने पर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि सिविल सर्जन के कहने पर दस मिनट बाद धरना समाप्त कर दिया। सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि एक दिन में उनकी मांगों को पूरी कर दी जाएगा। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


स्टोर कीपर का पद काफी दिन से खाली पड़ा
चिकित्सा अधीक्षक का आरोप है कि चिकित्सक उनकी बात नहीं मान रहे है। जिसकी वजह से अस्पताल में व्यवस्था अच्छे ढंग से नहीं चल पा रही है। वहीं, स्टोर कीपर का पद भी काफी दिन से खाली है, जिसकी वजह से समस्या बनी हुई है। बीते दिनों भी चिकित्सा अधीक्षक ने दो-तीन कर्मचारियों को स्टोर कीपर का पदभार संभालने के लिए पत्र जारी किया था, लेकिन उन्होंने पदभार लेने से मना कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक का आरोप है कि अगर कर्मचारी ही उनकी बातों को अनसुना करेंगे तो अस्पताल में व्यवस्था कैसे सुचारू रूप चल सकेगी। 

स्टोर कीपर की मौत के बाद खाली कुर्सी
कुछ समय पहले नागरिक अस्पताल के स्टोर कीपर नरेंद्र ने कमरे में ही फांसी का फंदा लगा लिया था, जिसके बाद स्टोरी कीपर का पद खाली है। अब स्टोरी कीपर की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई कर्मचारी तैयार नहीं है। अभी भी स्टोर कीपर के कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें