फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिबंधित दवा बेचने पर सैंपल लेकर मेडिकल स्टोर सील किया

Sat, 13 Apr 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सामने एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा बेचने की सूचना पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग नारनौल की टीम ने जांच की। टीम ने सैंपल लेने के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोर पर तीन घंटे जांच की तो कुछ प्रतिबंधित दवाओं के सैंपल लिए। मेडिकल स्टोर पर छापे की कार्रवाई की भनक शहर के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को भी लग गई, जिसके बाद अनेक मेडिकल स्टोर संचालक शटर डाउन कर भाग गए। टीम ने कुछ प्रतिबंधित दवाओं के सैंपल लेने के बाद एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। इस दौरान ड्रग्स कंट्रोल विभाग से निरीक्षक प्रशांत कुमार, सुशील, राकेश, शहर थाना पुलिस व सीआईए की संयुक्त टीम मौजूद रही।
सूचना मिली थी कि मेडिकल पर प्रतिबंधित दवाई बेची जाती हैं। इस सूचना पर मेडिकल की जांच की तो कुछ दवाइयां मिली हैं। मेडिकल स्टोर संचालक से दवाइयों की जांच की तो वह सही जानकारी नहीं दे सका। इसको लेकर मेडिकल सील किया गया। संचालक से सैल रिकॉर्ड के बारे में कुछ दिन का समय दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि जिले में किसी भी सूरत में मेडिकल पर नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत कुमार, ड्रग्स इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें