शहर के जिला नागरिक अस्पताल में निजी स्कूल के बस चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण मंगलवार को भी किया गया। मंगलवार को 7 चालक व परिचालकों का मेडिकल किया गया। ऐसे में अब तक 360 चालक-परिचालकों को मेडिकल किया जा चुका है। गौरतलब हैं की कनीना हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी निजी स्कूल के बस चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण अनिवार्य कर दिया था। प्रशासन के निर्देशानुसार 16 अप्रैल से नागरिक अस्पताल नारनौल में मेडिकल परीक्षण किए जा रहें हैं। संवाद
मलाक भारत में हादसे के बाद चरवा थाना में खड़ी बस। संवाद