फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने मनाया स्थापना दिवस

Sun, 05 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को बैज लगाते अति​थि।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ का 58वां स्थापना दिवस रविवार को जिला कमेटी व सातों ब्रांचों में मनाया गया। रक्तदान शिविर भी लगा। इसमें 40 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित जैन कार्यकारी अधिकारी, पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर-एक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उप मंडल अभियंता मुकेश शर्मा, जसवीर, महेश कुमार, राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा, राज्य महासचिव संदल सिंह राणा तथा राज्य कोषाध्यक्ष भगवान अहलावत मौजूद रहे। मंच संचालन जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर कृष्ण शर्मा, पवन सैनी व राजेश कुमार के नेतृत्व में अन्य संगठन छोड़कर लगभग 72 साथियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।समारोह में राज्य संगठन सचिव विजय कुमार व सुरेश कुमार यादव, जिला सचिव श्योताज यादव, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष भगवान शर्मा व प्रेस सचिव रामशरण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें