फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की कबड्डी प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा एमडीयू : कुलपति

विज्ञापन
3-एमडीयू में आयोजित कार्यक्रम हरियाणा स्टीलर्स की नई जर्सी जारी करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह,
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा को देश की कबड्डी फैक्टरी के रूप में जाना जाता है। एमडीयू भी देश की कबड्डी प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खिलाड़ी विश्वविद्यालय की पहचान हैं और एमडीयू उनके सर्वांगीण विकास के लिए सर्वोच्च स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। एमडीयू देश की कबड्डी प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

ये विचार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में शुक्रवार को जेएसडब्ल्यू हरियाणा स्टीलर्स अकादमी की शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि यह कबड्डी अकादमी न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारेगी बल्कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अनुशासन और टीमवर्क जैसे गुणों को भी मजबूती देगी। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा स्टीलर्स की नई जर्सी भी जारी की।
विज्ञापन








हरियाणा स्टीलर्स के सीईओ दिव्यांशु फोगाट ने खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा दोनों पर संतुलित ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यहां जूनियर खिलाड़ी स्टार खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग कर अपनी क्षमता को नई दिशा देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अकादमी देश की कबड्डी प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बनेगी।
हेड कोच मनप्रीत सिंह ने कहा कि जेएसडब्ल्यू खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से उपलब्ध सुविधाओं का पूर्ण लाभ उठाकर मेहनत और समर्पण के साथ प्रशिक्षण करने का आग्रह किया।



खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि यह अकादमी एमडीयू के खिलाड़ियों के लिए नई ऊर्जा और नए अवसर लेकर आई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को अनुशासन, फिटनेस और उत्कृष्ट प्रदर्शन की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन देता रहेगा। यूनिवर्सिटी आउटरीच के चीफ कंसल्टेंट प्रो. राजकुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
हरियाणा स्टीलर्स अकादमी में खिलाडियों को अत्याधुनिक जिम, फिजियोथैरेपी, अत्याधुनिक प्रशिक्षण, अनुभवी प्रशिक्षक अन्य सुविधाओं जेएसडब्लू की तरफ से निशुल्क दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें