जिले में लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। सोमवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, रविवार को अधिकतम 39.0 व न्यूनतम 12.8 डिग्री से. रहा था।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले तीन-चार दिनों से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन रात के तापमान में सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। छह अप्रैल तक मौसम खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने रात को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। छह अप्रैल की रात व सात अप्रैल को बीच-बीच में तेज हवाएं चलने व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। आठ अप्रैल से फिर से मौसम खुश्क संभावित है। ऐसे में राज्य में छह और सात अप्रैल को हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए किसान सरसों की फसल की कटाई कर सुरक्षित स्थानों पर रखे। बूंदाबांदी व हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए गेहूं व अन्य फसलों की कटाई व कढ़ाई अगले दो- तीन दिन रोक ले। बारिश की संभावना को देखते हुए कपास की बिजाई के लिए तैयार खेत में नमी संचित रखे व सात अप्रैल के बाद मौसम साफ होने पर बिजाई करें।