फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में सबसे ज्यादा 10220 गेटपास दिए गए

विज्ञापन
फोटो नंबर-23नारनौल की नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र की मंडियों में बाजरे की आवक कम हो गई है। बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार खरीद प्रक्रिया जारी है। वीरवार तक जिले में 85,3614.4 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। वहीं, खरीद 810022.5 क्विंटल और उठान 649113.1 क्विंटल बाजरे का हो चुका है।
विज्ञापन

इस बार अटेली में सबसे ज्यादा 10220 गेटपास दिए गए हैं। इसके बाद 8186 कनीना, नारनौल में 4559, महेंद्रगढ़ में 4550, सतनाली में 3318 और नांगल चौधरी में 2776 किसानों को गेटपास दिया गया है। वहीं, अटेली में बाजरे की 262512.7, नारनौल में 113147.8 और नांगल चाैधरी में 69413.2 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। बाजरे की सरकारी खरीद में किसानों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ रहा है। सरसों की खरीद में दो से तीन किसानों को इंतजार करना पड़ रहा था, वहीं बाजरे की खरीद उसी दिन मंडी में हो रही है। इसकी वजह से किसान भी आराम से मंडी में अपनी फसल लेकर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसान अपनी फसल को साफ सुथरा लेकर आए, ताकि खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें