फोटो नंबर-16गोशाला में अन्नकूट प्रसाद के लिए सब्जी काटती महिलाएं। स्रोत-स्वयं
नारनौल। श्री गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी पर्व पर वितरित किए जाने वाले अन्नकूट को तैयार किए जा रहे प्रकल्प में मातृ शक्ति टीम द्वारा योगदान दिया गया। विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति सेवा प्रमुख एवं लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्या के नेतृत्व में मातृ शक्ति ने श्री गोपाल गोशाला में पहुंचकर सब्जियां कटवाकर गोसेवा पर्व में योगदान दिया।
इस मौके पर आर्या ने बताया कि उनकी मातृ शक्ति टीम हर साल इस लोक सांस्कृतिक एवं पारंपरिक लोकपर्व के पहले दिन गोशाला पहुंचकर सब्जियां कटवाने एवं गोपाष्टमी पर्व पर प्रसाद वितरण में अपना योगदान देती है। इस कार्य में आर्या के साथ संतोष यादव, सिलोचना, सुशीला, मंजू यादव, शीला, मंजू, लाली, कमलेश, पवित्रा, ललिता, सम्मत, गोपालकृष्ण, सुषमा व सुशीलादेवी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहीं।