फोटो संख्या:59- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में विद्यार्थियाें को जानकारी देते मुख्य वक्ता सुम
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में वैदिक गणित और प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित की भूमिका पर कार्यक्रम किया गया।
मुख्य वक्ता सुमित ने विद्यार्थियों को वैदिक गणित की उपयोगिता और प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक गणित के सूत्रों से कठिन सवाल भी सरलता और तीव्रता से हल की जा सकती हैं। प्लेसमेंट सेल प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना है।
आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. श्रीभगवान ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेकर ज्ञान का विस्तार करें। प्राचार्य जरनैल सिंह ने कहा कि गणित केवल विषय नहीं बल्कि जीवन का अनुशासन है। वे वैदिक गणित जैसे पारंपरिक ज्ञान को अपनाकर आधुनिक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ें।