फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली सीएचसी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत : आरती राव

Tue, 26 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अटेली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से तैयार प्रस्ताव विचाराधीन है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सीएचसी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार सीएचसी अटेली में तीन वर्षों के लिए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ की जाएंगी। इसके तहत सीजेरियन ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, ओपीडी सेवाएं, एनीमिया स्क्रीनिंग क्लीनिक तथा अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।
महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय कैंसर की जांच, एनीमिया प्रबंधन, बीपी, आरबीएस और हीमोग्लोबिन जैसी जांचों की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अटेली सीएचसी में इस पहल से महिलाओं और नवजात शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन


प्रस्ताव में योग्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, एसीएलएस एंबुलेंस सुविधा, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण का भी प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि अटेली में परियोजना के सफल संचालन के बाद फर्रुखनगर और मीरपुर तक इस मॉडल का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें