फोटो नंबर- 02रेवाड़ी रोड पर छबील लगाते समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली व अन्य।
नारनौल। गर्मी में माता सती वेलफेयर समिति ने शुक्रवार को नींबू पानी की छबील लगाई गई। छबील बस स्टैंड के नजदीक रेवाड़ी रोड पर लगाई गई। राहगीरों, वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नींबू पानी ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष सिकंदर गहली ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और गर्मी के मौसम में राहगीरों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर विजयपाल एडवोकेट, सुशील एडवोकेट, विरेंद्र घाटासेर, संजय यादव, मनीष शर्मा और अरविंद यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद