फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरिद्वार में किया माता रानी की मूर्ति का विसर्जन

Sat, 12 Oct 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की ओर से हरिद्वार के वीआईपी घाट पर माता रानी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। प्रधान राकेश यादव ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों के सुझाव पर माता रानी की मिट्टी की मूर्ति का विसर्जन हरिद्वार में मां गंगा मैया के वीआईपी घाट पर किया गया। सबसे पहले माता की विधिवत आरती हरिद्वार विद्या पीठ के आचार्य पंडित ब्रह्मदत्त कौशिक के सानिध्य में की गई। इसके पश्चात माता रानी की मूर्ति का विधिवत गंगा मैया में विसर्जन किया गया। इस मौके पर क्लब के कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र बंसी, सह संयोजक प्रवीण यादव, अरुण सोनी, पवन अग्रवाल, कालू, हेमंत जैन व नवीन वशिष्ठ आदि सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें