फोटो नंबर- 18पदक के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत : कोच
नारनौल। ढाणी किरारोद स्थित गुरु द्रोणाचार्य विद्यालय में महिला वर्ग की जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-19 वर्ग में माता मरियम जन सेवा विद्यालय व गुरु द्रोणाचार्य विद्यालय की टीम के बीच फाइनल खेला गया। रोमांचक मुकाबले में माता मरियम की टीम ने 8-5 से जीत दर्ज की। अंडर-17 में वर्ग में गुरु द्रोणाचार्य विद्यालय ने श्री राम स्कूल की टीम को 6-4 और अंडर-14 में श्री राम स्कूल ने गुरु द्रोणाचार्य की टीम को 4-2 के अंतर से हराया। संवाद