नारनौल। टाइगर क्लब की ओर से आयोजित निशुल्क माता की चौकी बुधवार रात्रि अतर सिंह यादव के निवास स्थान हुडा सेक्टर में संपन्न हुई। माता की चौकी में अतर सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी यजमान रहे। पंडित नारायण शास्त्री की ओर से विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टाइगर क्लब प्रधान राकेश यादव, संरक्षक डाक्टर शिव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर टाइगर क्लब परिवार प्रधान राकेश यादव ने बताया कि माता की चौकी में माता के भजनों का मधुर गुणगान किया गया, जिसमें मोहन सागर, सोनू पागल, विकास जांगिड़, नवीन वशिष्ठ, परमानंद, अजय शर्मा ने माता रानी के भाव पूर्ण भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। प्रधान राकेश यादव व मुख्य संरक्षक जय प्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार, कैलाश नंबरदार, रवि खन्ना ने यजमान व उनकी धर्मपत्नी को माता का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अनेक लोग मौजूद रहे।