नारनौल। आगामी 16 नवंबर को नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित होने वाले शौर्य दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधायक ओमप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि नसीबपुर की धरती 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों के साहस और शौर्य की गवाह रही है। उनका बलिदान हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और नारनौल की जनता से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। संवाद