फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिग्विजय ने गांवों का दौरा कर दिया स्थापना दिवस का निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को नांगल चौधरी हल्के के आठ गांवों का दौरा किया। उन्होंने भोजावास, आकोली, नेहरू नगर, अकबरपुर, शिरोही बहाली, मोहनपुर, नागल कालिया और दताल में ग्रामीणों से मुलाकात कर 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ पीजी कॉलेज के खेल मैदान में होने वाले जेजेपी के नौवें स्थापना दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी हल्का उनके लिए राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि अपना घर है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और डॉ. अजय सिंह चौटाला का भी इस क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान राव ओमप्रकाश इंजीनियर, विनोद भील सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें