फोटो संख्या:80- गांव पाली में शहीद स्मारक की नींव रखने से पहले पूजन करते विधायक कंवर सिंह यादव
महेंद्रगढ़। गांव पाली में स्टेट हाईवे 148 बी के पास स्थित देवी माता मंदिर के नजदीक वीरवार को ढाई एकड़ में बनने वाले शहीद स्मारक का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक कंवर सिंह यादव के साथ-साथ पूर्व सैनिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
गांव के सरपंच देशराज फौजी ने बताया कि वीरवार को सांसद व विधायक की ओर से शहीद स्मारक का शिलान्यास किया गया। करीब 34 लाख रुपये की लागत से ढाई एकड़ में बनने वाले इस शहीद स्मारक को भविष्य में शौर्य स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसमें एक बड़ा हॉल बनाकर उसमें शहीदों के सम्मान में उनके नाम का बोर्ड बनाया जाएगा। 51 फुट ऊंचाई का पोल लगाकर उसपर तिरंगा फहराया जाएगा। ग्राम पंचायत की ओर से इसे एक वर्ष के समय में भव्य रूप दिया जाएगा।
इसमें विभिन्न प्रकार के सेना के शौर्य से जुड़ी प्रदर्शनी भी रखी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद व विधायक ने भारतीय सेना के शौर्य का गुणगान किया। क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिक विकास संघ, पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।