फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: धनौंदा में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव धनौंदा में सोमवार सुबह करीब 10 बजे विवाहिता अनिता (30) पत्नी रवि दास ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन

अनिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बताई जा रही है। वह मूल रूप से असम की रहने वाली थी। उसके आठ और चार साल के दो बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
थाना अटेली के एएसआई राम लखन ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें