फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राखी की रौनक से सजे बाजार, आज भाई की कलाई पर बंधेगा प्यार

विज्ञापन
फोटो नंबर-13रक्षा बंधन के पर्व को लेकर शहर के राखी बाजार में लगी महिलाओं की भीड़ । संवाद
विज्ञापन
नारनौल। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रिश्ते को मजबूत करने वाला रक्षाबंधन पर्व इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर गुरुवार को नारनौल के बाजारों में खूब रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की जिससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेता है। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों के साथ मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई।
आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि श्रावण शुक्ल पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार 28 अगस्त को पूरे दिन रक्षाबंधन मनाना शुभ रहेगा। उन्होंने भद्रा रहित शुभ समय में राखी बांधने की बात कही।
विज्ञापन

श्रावणी उपाकर्म भी होगा
श्रावण पूर्णिमा पर श्रावणी उपाकर्म का भी विशेष महत्व है। इस दिन आत्मशुद्धि, ऋषि स्मरण और स्वाध्याय के साथ वैदिक परंपराओं के प्रति संकल्प लिया जाता है। गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से आचार्य देवदत्त शास्त्री के सानिध्य में जेठूबाबा मंदिर में श्रावणी उपाकर्म आयोजित किया जाएगा।
मोड़ावाला मंदिर में लगेगा मेला
रक्षाबंधन के अवसर पर प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। गुरुवार को मंदिर को सजाने का काम चलता रहा। शाम को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें