फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मार्केटिंग बोर्ड पांच करम के चार कच्चे रास्तों पर खर्च करेगा 4.13 करोड़

Tue, 23 Jul 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:83-गांव डुलाना से हरि सिंह की ढाणी तक जाने वाला कच्चे रास्ते पर भरा पानी--स्रोत--स्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ एवं सतनाली क्षेत्र में गांव से गांव अथवा ढाणी से ढाणी को जोड़ने वाले पांच करम के चार रास्तों को 4.13 करोड़ से पक्का किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इन चार कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार पांच करम तक के ग्रामीण रास्तों को पक्का किया जा रहा है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गांव डुलाना, बास, खुडाना, नावां सोहड़ी के ग्रामीण रास्तों को पक्का किया जाएगा। स्वीकृति के बाद अब बोर्ड की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार की किसान हितैषी योजना के अंतर्गत कच्चे रास्तों को पक्का किया जा रहा है। अब सतनाली व महेंद्रगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के चार रास्तों को पक्का किया जाएगा। सरकार गांवों का विकास भी शहरों की तर्ज पर करने की नीति से काम कर रही है तथा किसान को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके इस दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

गांव डुलाना से हरि सिंह की ढाणी तक एक किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का करने में 44.21 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं गांव बास खुडाना से पीडब्लूडी रोड खुड़ाना तक 2.5 किलोमीटर लंबे रास्ते पर 95.41 लाख रुपये खर्च होगें। लोक निर्माण विभाग से ढाढोत से पूर्व सरपंच सुल्तान सिंह की तक 2.6 किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का करने पर 99.44 लाख रुपये लागत आएगी। वहीं पीडब्लूडी रोड सोहड़ी से नावां तक तीन किलोमीटर लंब रास्ते का 1.73 करोड़ रुपये खर्च कर पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें