फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मालड़ा-लावन गांव से पाथेड़ा तक सड़क निर्माण पर 1.50 करोड़ खर्च करेगा मार्केटिंग बोर्ड

Sat, 24 Aug 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52--गांव पाथेड़ा से मालड़ा तक मिट्टी डालकर समतल किया गया सड़क--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे 10 गांवों की करीब 50 हजार की आबादी के लिए राहत मिली है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गांव मालड़ा-लावन से पाथेड़ा तक पांच किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है, जिसमें मिट्टी डालकर लेवलिंग कार्य किया जा चुका है। द्वितीय चरण में अब रोड़े डालकर समतल किया जाएगा। सड़क निर्माण होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तक सुगम मार्ग मिल सकेगा।
गांव बुचावास से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से बुचावास पाथेड़ा से मालड़ा बास होते हुए हरियाणा केंद्रीय विश्व विद्यालय की राहें सुगम होंगी। पाली से गुजरने वाले स्टेट हाईवे 148बी से सीधा जुड़ाव भी हो जाएगा। साथ ही बाबा जयरामदास धाम तक पहुंचने के लिए दो दर्जन से अधिक गांवों की आबादी को भी इसी मार्ग से पहुंचने में आसानी होगी। मार्ग से जाने वाले लोगों को महेंद्रगढ़ नहीं जाना होगा। वहीं गांव झूक, अगिहार, पाथेड़ा, खरकड़ा बास, धनौंदा, बुचावास, झगड़ोली, कैमला, उन्हाणी, सीगड़ा गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को अब हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व स्टेट हाईवे तक सुगम मार्ग उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन

नवंबर तक पूरा होगा काम, 12 फीट होगी चौड़ाई
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से पांच किलोमीटर लंबे इस सड़क के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट रखा है। जुलाई में इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। मिट्टी डालकर लेवलिंग पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण में अब सड़क मार्ग पर रोड़े बिछाकर पुन: लेवलिंग की जाएगी। 12 फीट चौड़ाई वाले इस मार्ग का निर्माण तारकोल रोड़ी से होगा। मजबूती के लिए दोनों किनारों को मिट्टी से ढका जाएगा। जिम्मेदारों का दावा है कि नवंबर में सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से गत जुलाई में ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया था। युद्ध स्तर पर काम जारी है व प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब द्वितीय चरण में रोड़े डालकर लेवलिंग कराई जाएगी। नवंबर तक तारकोल बेस के इस सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-दाताराम, कनिष्ट अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें