फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में लटके रहे बिजली के जर्जर तार, हादसे का अंदेशा

Thu, 12 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकानों को छूते बिजली के तार
विज्ञापन
हर वर्ष बिजली निगम शहर में बिजली लाइनों व अन्य उपकरणों की मरम्मत कार्य के नाम पर लाखों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद भी शहर के बाजारों व कई मोहल्लों में बिजली की तारे जर्जर होकर लटक रही हैैं। इतना ही नहीं शहर में आज भी कई जगह बिजली की सप्लाई लोहे के पोलों के सहारे की जा रही है। ऐसा ही नजारा शहर के मुख्य व सबसे व्यस्ततम बाजार आजाद चौक पर भी है जहां आज भी लोहे के पोल सहारे दुकानों में बिजली सप्लाई की जा रही है। वहीं पोल जर्जर होने के कारण दुकानों की ओर झुक गया है। जो कभी गिर भी सकता है।
विज्ञापन

इस पोल से जा रही बिजली के तार नीचे लटकने के साथ ही कई दुकानों को छू रही हैं। इससे दुकानदारों में हर समय कोई न कोई अनहोनी का भय बना रहता है। दुकानदार प्रेमचंद, राधेश्याम, नरेश, प्रदीप चौधरी, मोहित जिंदल, राहुल, सुभाष जिंदल, पवन जैन, महेश जिंदल, कमल कोकचा व कंवरभान आदि दुकानदारों ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार आजाद चौक पर पोल के साथ ही बिजली की तारें भी जर्जर हो चुकी हैं। पोल कभी गिर भी सकता है साथ ही तारें भी दुकानों को छू रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने बिजली अधिकारियों से मिलकर यह समस्या उनके सामने रखी थी। जिस पर अधिकारियों एक दो दिन में उनकी इस समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है।

मुख्य बाजार में बड़ा हादसा होने का आसार
आजाद चौक शहर का मुख्य व सबसे व्यस्ततम बाजार होने के कारण हमेशा बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है, क्योंकि आजाद चौक पर शहर की सब्जी मंडी के अलावा कपड़ा व परचून आदि भी काफी दुकानें बनी हुई है। जिस कारण यहां सुबह से सायं तक हजारों लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने जेई को सौंपी शिकायत
स्थानीय दुकानदारों ने मंगलवार को एक बार फिर जेई अशोक कुमार को लिखित रूप से शिकायत देकर जल्द से जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है। इससे पूर्व दुकानदारों ने करीब एक माह पूर्व भी जेई को पोल व झुके तारों की समस्या से अवगत करवाया था लेकिन समाधान नहीं हो पाया।

काफी समय से बिजली तारों को नहीं बदला गया है। जिस कारण तारें जर्जर होकर लटक गई हैं। इससे हमेशा हादसा होने का भय बना रहता है।--नरेश गर्ग

बिजली तारें लटकने के कारण कई दुकानों को छूने लगी हैं। अगर इन तारों को जल्द ही दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।-प्रदीप चौधरी

शहर के मुख्य बाजार आजाद चौक में आज भी लोहे के पोल सहारे बिजली सप्लाई की जा रही है। जोकि जर्जर होने के कारण दुकानों की ओर झुक गया है। इससे हमेशा कोई अनहोनी होने का डर रहता है। -कंवरभान

दुकानदारों ने करीब एक माह पूर्व निगम अधिकारी से उक्त समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। -पवन जैन

शहर में लटकते तारों व लोहे के पोल बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है फिर भी अगर शहर में ऐसी कोई समस्या है तो उसे प्राथमिकता के आधार से जल्द से जल्द से ठीक करवाने का प्रयास करूंगा। -विकासदीप, शहरी एसडीओ, बिजली निगम नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें