फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होली को लेकर बाजार गुलजार

Sun, 09 Mar 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- बालाजी चौक पर रंग-बिरंगे गुलाल से सजी दुकान--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। होली पर्व को लेकर शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। शहर में 150 से अधिक स्टॉलों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां आदि सज गई हैं। इस बार बाजार में हर्बल रंगों एवं रंगीन आतिशबाजी की विशेष मांग है।
विज्ञापन

दुकानदार कपूर पटेल, दिनेश, विष्णु, रामजीवन ने बताया कि छोटे बच्चों व युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। बाजारों में हर ओर कई वेराइटी के रंगों व आकृति वाली पिचकारियों की भरमार हैं। इस बार रंगों में गुलाल, हर्बल, गुलाल सिलिंडर और स्प्रे कलर युवाओं को काफी भा रहे हैं। हर्बल रंगों में तुलसी रंग, गुलाब रंग व चंदन टीका के अलाव अन्य प्राकृतिक रंग उपलब्ध हैं। इसके अलावा 20 तरह के रंगों में उपलब्ध है। इनमें लाल, पीला, हरा, नीला, गुलाबी, ऑरेंज,नारंगी की मांग ज्यादा है। जो की 20 रुपये से लेकर 150 रुपये किलो तक की कीमत में उपलब्ध हैं। सेंट वाला रंग 30 रुपये, गुलाल पटाखे 40 से 80 रुपये, बंदूक पिचकारी 200 से 400 रुपये, गुलाल सिलेंडर दो किलोग्राम 650 रुपये तक सहित अन्य सामान उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें