महेंद्रगढ़। बाजार में होली को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। रंगों के इस त्योहार में शहर के गांधी मार्केंट, बालाजी चौक, 11 हट्टा बाजार सहित कई दुकानों पर होली से जुड़ी सामग्री सज गई है। इस बार बाजार में खास तौर पर हर्बल रंग, अनोखी पिचकारियां व नए-नए उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि होली अभी कुछ दिन दूर है लेकिन खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है। बाजार में खुल्ला गुलाल 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। वहीं पैकेजिंग में गुलाल 10 से 30 रुपये तक मिल रहे है। 25 से 150 रुपये तक कई प्रकार की पिचकारियां मिल रही हैं। कलर स्प्रे 50 से 150 रुपये अलग-अलग रंगों में मिल रहा है।
दुकानों पर इस बार हर्बल व त्वचा के लिए सुरक्षित रंगों की कई वैरायटी उपलब्ध है। गुलाल के साथ-साथ परफ्यूम कलर, स्प्रे कलर व कलरफुल बिग (पैक) बाजार में पहुंचे हैं। इन रंगों की खासियत यह है कि इनमें केमिकल की मात्रा कम पाई जाती है।
इससे ज्यादा सुरक्षित माने जा रहे हैं। यही वजह है कि लोग अब पारंपरिक रंगों के बजाय हर्बल व प्राकृतिक विकल्पों की ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि इस बार होली का त्योहार उनके लिए अच्छा कारोबार लेकर आएगा
बॉक्स
दुकान पर कई तरह की पिचकारियां बिक रही हैं। बाजार में डोरीमोन, त्रिशुल, तलवार व रंग-बिरंगी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून शेप, फैंसी डिजाइन व अलग-अलग साइज की पिचकारियां उपलब्ध हैं।
-विजय, दुकानदार, विश्वकर्मा चौक
बॉक्स
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार रंग-गुलाल व पिचकारियों के कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बीते कुछ समय से बाजार में मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी, बिक्री में और तेजी आने की संभावना है। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह अधिक है।
-मोनू, दुकानदार, बालाजी चौक
फोटो संख्या:68 होली पर्व के लिए शहर के विश्वकर्मा चौक पर लगी स्टॉल। संवाद
फोटो संख्या:68 होली पर्व के लिए शहर के विश्वकर्मा चौक पर लगी स्टॉल। संवाद