फोटो संख्या:54- महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सतनाली में वि
सतनाली। सतनाली में व्यापार मंडल के आह्वान पर बुधवार को बाजार बंद कर व्यापारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। शहर के लोगों ने सुबह मां जमवाय मंदिर में एकत्रित होकर कस्बे में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
लोगों ने पत्र सौंपकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए माता जमवाय मंदिर तक जुलूस निकाला गया। सतनाली थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मसिंह को ज्ञापन सौंपा गया। दोपहर बाद व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर व कुछ दुकानें खोल दीं।
व्यापार मंडल प्रधान सतनाली दीपेंद्र शेखावत, सचिव महेश कुमार, सह सचिव जितेंद्र, यशपाल शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, विनोद, जितेंद्र, मनीष मित्तल, रतनलाल, मोनू श्यामपुरिया, दीवान सिंह शेखावत, सुखबीर ने बताया कि मनीषा के मामले में जांच धीमी चल रही है। तेजी से जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग रखी।
व्यापारियों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 13 अगस्त को सुसाइड नोट मिल गया था तो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने की क्या नौबत आ गई थी इसकी भी जांच होनी चाहिए। यदि पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिल गया था तो वह सार्वजनिक करने की बजाए पूरे प्रदेश को क्यों आग में झोंक दिया।
फोटो संख्या:54- महिला शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सतनाली में वि