फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेका खोलने के विरोध में निकाला मार्च

Wed, 09 Jul 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 8 शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर रोष मार्च निकालते स्थानीय निवासी।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे के धनोंदा रोड पर वार्ड तीन-चार के रिहायशी क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने के विरोध में वार्ड के नागरिकों का धरना-प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में ठेका हटाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोग सुबह धरनास्थल से लेकर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय तक रोष मार्च भी निकाला। ज्ञापन में बताया कि धनोंदा रोड पर हनुमान मंदिर एवं अस्पताल पड़ता है। वही राजकीय महाविद्यालय में जाने का एकमात्र रास्ता है।
यदि इस स्थान पर शराब का ठेका खुलता है तो यहां पर रहने वाली महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार नशे से दूर रहने के लिए कई प्रकार के प्रयास कर रही है। इस स्थान पर शराब का ठेका खुलने से क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं में भय बना हुआ है। थाना प्रभारी को इसके बारे में अवगत भी करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा के चेयरमैन संजय गोयल व पार्षदों ने जिला उपायुक्त को भी 8 जुलाई को इसके बारे में अवगत करा दिया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ठेकेदार अब भी शराब का ठेका बंद करने को तैयार नहीं है। इसके चलते महिलाएं व पुरुष धरना पर बैठी हुई हैं। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन संजय गोयल, वार्ड पार्षद प्रेमलता, अनिल गुप्ता, स्नेहलता, अशोक जांगिड़, मुकेश जांगिड़, राकेश सैनी, मनीष वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें