फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मानवी व निधि प्रथम

विज्ञापन
फोटो संख्या:69 कैमला ​स्थित राजकीय विद्यालय में पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मानवी और निधि ने प्रथम स्थान, लीना और विवेक ने द्वितीय स्थान व सवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध सहित समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को विषय बनाकर विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सभी नागरिकों को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में सुनील कुमार शास्त्री, मनवीर सिंह विज्ञान अध्यापक, देवेंद्र अंग्रेजी अध्यापक, भगत सिंह, गरिमा रानी, तारामणि देवी, पिंकी देवी, मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें