फोटो संख्या:69 कैमला स्थित राजकीय विद्यालय में पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मानवी और निधि ने प्रथम स्थान, लीना और विवेक ने द्वितीय स्थान व सवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध सहित समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को विषय बनाकर विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सभी नागरिकों को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में सुनील कुमार शास्त्री, मनवीर सिंह विज्ञान अध्यापक, देवेंद्र अंग्रेजी अध्यापक, भगत सिंह, गरिमा रानी, तारामणि देवी, पिंकी देवी, मौजूद रहे। संवाद