फोटो संख्या:74-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल मोहनपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल मोहनपुर में वीरवार को गीता महोत्सव मनाया गया। विद्यालय में निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, सोनिया द्वितीय व हिना तृतीय रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 में नीरू प्रथम, निशा द्वितीय व हिना तृतीय रही। कक्षा 6 से 8 की निबंध प्रतियोगिता में रेखा प्रथम, हिमांशी द्वितीय व राशी तृतीय रही। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा गीता के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने की जबकि संचालन एवं संयोजन गुलशन ने किया। निर्णायक मंडल में सुभाष, प्रीति ने अपनी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की।