कोसली। गांव मोहल्ला टोडायन निवासी मनोज यादव कोसलिया का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कमांडेंट पद पर प्रमोशन हुआ है। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने इसे गांव और क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। कोसली गांव को लंबे समय से सैनिकों की खान कहा जाता है क्योंकि यहां से बड़ी संख्या में युवा सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। मनोज यादव की पदोन्नति ने एक बार फिर इस परंपरा को मजबूत किया है।