फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के विकास में निभाई अहम भूमिका : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधायक आवास पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 72वें जन्मदिन पर हवन आयोजित कर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। विधायक कंवर सिंह यादव ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल एक दूरदर्शी, ईमानदार और जनहित को प्राथमिकता देने वाले नेता हैं, जिनके नेतृत्व में हरियाणा ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन में नई पहचान बनाई। उन्होंने युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची नौकरियां, ऑनलाइन सुविधाएं, मेडिकल कॉलेज, लॉजिस्टिक हब और नहरी पानी जैसी योजनाओं का जिक्र किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर बीजेपी जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, कृष्ण सरपंच देवनगर, रणधीर सिंह आदलपुर, छाजूराम देवास, प्रधान सुनील अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, राहुल यादव खातोद, मंडल अध्यक्ष संदीप बचीनी, निलेश मुदगिल, शिवम जांगड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें