फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनीष वशिष्ठ ने किया श्री गौड़ ब्राह्मण सभा का चुनाव कार्यक्रम जारी

Fri, 20 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले की प्रतिष्ठित श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-2028 के लिए सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में अपने सहायक चुनाव अधिकारियों संजय कौशिक नारनौल, नरेश जोशी महेंद्रगढ़, धर्मेन्द्र कौशिक अटेली व अंजनी शास्त्री नांगल चौधरी के साथ विचार विमर्श करके कॉलेजियम सदस्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम जारी किया।

मनीष वशिष्ठ ने बताया कि सभा के करीब 4000 आजीवन सदस्य पहले 87 कॉलेजियम वार्डों से कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि दिनांक 28 जून से 30 जून तक प्रातः दस बजे से सायं चार बजे तक नामांकन पत्रों का प्रस्तुत किए जा सकेंगे। एक जुलाई को प्रातः 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जुलाई व तीन जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं चार बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


3 जुलाई को सायं पांच बजे चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा तथा 13 जुलाई को प्रातः नौ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के तत्काल पश्चात मतगणना व उसके तत्काल पश्चात निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें