नारनौल। नारनौल मंगलामुखी समाज की गद्दी पति महक मंगलामुखी ने बुलबुल गिरी किन्नर अखाड़ा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ को शिकायत दी है। इससे पहले नारनौल मंगलामुखी समाज के साथ अन्य लोगों ने चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान कई संगठनों ने भी मंगलामुखी समाज को समर्थन दिय और बुलबुल गिरी किन्नर अखाड़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।एसपी को दी शिकायत में कहा कि वह महक किन्नर गद्दी मंगलामुखी समाज की महंत है। वह करीब 15 वर्ष से डेरा की गद्दी पर आसीन है।
उन्होंने कहा कि वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर सहयोग करती है। कुछ समय से बुलबुल किन्नर भिवानी ने कई जगहों पर जबरन कब्जा कर लिया है। अब मंगलामुखी डेरा पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रही है।