फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान भोलेनाथ की सगाई में गाए मंगल गीत, आज लगेगी हल्दी

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- मोदाश्रम मंदिर में ​शिव विवाह के कार्यक्रम में बाबा  भोले नाथ के भजनों पर झूमती
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महाशिवरात्रि को लेकर महेंद्रगढ़ में धार्मिक माहौल बनने लगा है। शहर के मोदाश्रम मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ वीरवार को भगवान भोलेनाथ की सगाई रस्म के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन

शहर की 300 से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस मौके पर भोले बाबा की सगाई में भोले बाबा व पार्वती की झांकी भी निकाली गई। मोदाश्रम मंदिर में स्थित शिवलिंग को अलग-अलग दिन विभिन्न तरीकों से सजाया जा रहा है।
मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल की ओर से भगवान शिव के विवाह की सभी रस्में निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भगवान चंद्रमोली का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

मोदाश्रम मंदिर में शिव-पार्वती सगाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने सगाई के भजन गाए। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को हल्दी रस्म, 14 फरवरी को मेंहदी एवं संगीत, 15 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह व महाआरती की जाएगी।
मोदाश्रम मंदिर में भगवान चंद्रमोली के विवाह पर महिलाओं की ओर से भोले के गैला व्याह करवा दे, शिवशंकर की देख जटा मेरो मन लटा पटा भटर, मेरे भोले बाबा जैसा दुनिया में कोई नही, शिव शंकर ने पी लई भागं बुदियां पड़ने लगी।
विज्ञापन

इन भजनों पर बड़ी उत्साह के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। अनेक महिलाओं ने बाबा भोले की सगाई में हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ भगवान चंद्रमोली को सजाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें