फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों और बूथों की लगेगी बोली

Sat, 02 Jan 2016 10:37 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जीमंडी के मासाखोरों की मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दो बार बोली रद होने के बाद अब फिर बोली की तारीख आ चुकी है। मार्केट कमेटी मंडी की फड़ के पास 16 दुकानें और 9 बूथों की बोली लगा रही है। इससे मंडी में फड़ पर बैठकर सब्जी बेचने वाले 200 मासाखोरों बेरोजगार हो जाएंगे। दुकानों की यह बोली 21 जनवरी को लगनी है। इस पहल से मासाखोरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी मांग है कि बोली लगने से पहले उन्हें सब्जी बेचने के लिए उचित स्थान मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन


200 परिवार हो जाएंगे बेघर
सुनील, बंसीलाल, रामनिवास, सुंदरलाल, रामकिशन, बली, विजय, आदि ने बताया आज की इस महंगाई में लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा। ऊपर में मंडी में बैठकर जो कमा के खा रहे हैं उसे प्रशासन वहां से हटाने पर तुला हुआ है।  मंडी में लगभग 200 मासाखोर कमा कर अपनी आजीविका चला रहे हैं।जब उनसे उनका रोटी रोजगार छीन जाएगा तो ऐसे में वे कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें या तो दूसरी जगह दिलाई जाए या फिर बोली रद्द करवाई जाए।

दो बार रद की जा चुकी है बोली
सब्जी मंडी में 25 दुकानों की बोली लगनी हैं। मंडी में 15 गुणा 35 साइज की 16 दुकानें और 12 गुणा साढ़े 27 के साइज के 9 बूथों की बोली 21 जनवरी को लगनी हैं। मंडी में बनने वाली दुकानों की बोली दो बार रद हो चुकी है। एक बोली अगस्त में लगनी थी जिसके लिए दुकानदारों को नोटिस भी दे दिए गए थे। लेकिन उस समय शिक्षामंत्री से मिलकर बोली रद्द कर दी गई। इसके बाद 09 नवंबर को धनतेरस पर दुकानों की बोली लगनी थी लेकिन उस समय दिवाली के पर्व को ध्यान में  रखकर मंत्री ने बोली को फिर रुकवा दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने मंडी के साथ वाली जगह की भरी थी हामी
दिवाली से पहले सभी मासाखोरों से महेंद्रगढ़ सब्जी मंडी में रात्रि के समय मिलने थे। इस दौरान उन्होंने उनके समाधान की मांग रखी। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने एसडीएम उमेद सिंह मोहन से कहा था कि मंडी के साथ किले की खाई की जगह उनके लिए उपयुक्त रहेगी। वह जगह मंडी के पास भी है और उन्हें वहां कोई परेशानी नहीं हो पाएगी। लेकिन उस समय बोली रद होने के कारण यह स्थान उन्हें नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें