फोटो नंबर-06राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में भा
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में सोमवार को मंडलस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में गांव कोरियावास की सरपंच मोनिका यादव, प्रसिद्ध साहित्यकार भूप सिंह भारती रहे।
युवा संसद में प्रश्न काल, शून्य काल, अनुपूरक प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, बिल को पेश करना व अनुमोदन करना सहित सभी गतिविधियों की शानदार प्रस्तुति विद्यार्थियों की ओर से दी गई। ऐसा लग रहा था मानो संसद का वास्तविक चित्रण हो रहा हो। निर्णायक मंडल की भूमिका एससीईआरटी गुरुग्राम से पधारे डॉ. कर्मवीर तहल्यान, डॉ. जितेंद्र देशवाल व डॉ. मुकेश कुमार ने निभाई।
भाजपा अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में इस प्रकार की प्रस्तुति वास्तव में मन को मोह लेने वाली है। यह बच्चे आगे चलकर जीवन में अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।