फोटो नंबर- 02प्रतियोगिता के दौरान विजेता छात्रों के साथ प्राचार्य डा.अनिल यादव व स्टाफ सदस्य।
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में शनिवार को हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। आयोजन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की मानसी ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के छात्र अंकित चौहान ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रीना अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि हिंदी भाषा विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने कहा कि लेखन हिंदी भाषा को आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार यादव, विनेश कुमारी, डॉ. लीला राम आदि उपस्थित रहे।