फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य अहंकार व अधर्म का करे अंत : कौशिक

Sun, 26 Oct 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव खेड़ी तलवाना में श्रीराम कथा के दौरान कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक - फोटो : kishtwar news
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल गांव खेड़ी-तलवाना स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक आचार्य दास मोहित ने विश्वामित्र आश्रम एवं ताड़का वध की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार और अधर्म का अंत करना चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य दास मोहित ने बताया कि भगवान श्रीराम ने महर्षि विश्वामित्र के कहने पर ताड़का का वध कर धर्म की रक्षा की थी। यह प्रसंग अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ताड़का वध का संदेश यह है कि मनुष्य को अपने जीवन से अंधकार, अहंकार और अधर्म का अंत करना चाहिए।
कथा के दौरान भगवान श्रीराम के ताड़का वध की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथास्थल को सुंदर पुष्पों व झंडियों से सजाया गया था। शाम के समय भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने श्रीराम भक्ति गीतों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

अगले दिन रविवार को कथा में जनकपुर आगमन एवं सीता स्वयंवर का प्रसंग सुनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक चलेगा। इस अवसर पर सरपंच पंकज, धूम सिंह चेयरमैन, सुखपाल सिंह, ओमप्रकाश, रोतान सिंह, रामबीर सिंह, चमनलाल, विजय सिंह, पवन कुमार, निंदू देवी, गीता देवी, राजेश देवी, सोनू, योगराज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें