फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहलंग में कुल्हाड़ी से हमलाकर व्यक्ति को किया घायल, शिकायत पर महिला सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सेहलंग में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कनीना सदर थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कनीना सदर पुलिस को दी शिकायत में सेहलंग निवासी अनिल ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व गांव में जमीन खरीदी थी। किसी पड़ोसी ने उसे सूचना दी कि उसकी जमीन को देव प्रकाश जोत रहा है। मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रैक्टर चालक देव प्रकाश उसकी जमीन को जोत रहा था। उसने उसको मना किया तो वह ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। इसी दौरान देव प्रकाश व सुनील के साथ-साथ एक महिला ने उस पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर देव प्रकाश, सुनील व एक महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें