फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, मंडी अटेली में हुआ हादसा

Fri, 23 Sep 2022 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

गांव भोजावास निवासी गौरव उर्फ गोल्डी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र के साथ बाइक पर जा रहा था। मोहल्ड़ा गांव के पास एक चालक ने ट्रक को बिना इंडीकेटर के खड़ा किया हुआ था। उसी से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी अटेली में अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर स्थित गांव मोहल्ड़ा के पास एक ट्रक से बाइक की भिड़ंत होने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक पर सवार दूसरे युवक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बेटी की हत्या के दोषी पिता की सजा रद्द: हाईकोर्ट ने कहा-हर घर में डंडा मौजूद, यह दोषी करार देने का आधार नहीं
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भोजावास निवासी गौरव उर्फ गोल्डी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र के साथ रात 10:30 बजे अटेली से बाइक पर अपने गांव भोजावास जा रहे थे। जब मोहल्ड़ा गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर एक चालक ने अपने ट्रक को बिना इंडीकेटर के खड़ा किया हुआ था। अंधेरे के कारण उसे ट्रक दिखाई नहीं दिया जिससे बाइक उससे टकरा गई। टक्कर से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंबुलेंस से उसे अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें